नई दिल्ली। मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले आज देश के 8 राज्यों के राज्यपाल बदल दिये गये। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन 8 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की है। अब रमेश बैस झारखंड के राज्यपाल होंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत कर्नाटक के तो मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे। इसके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल और बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
