गरियाबंद। सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सभापति श्रीमती धनमती यादव ने गत दिवस गरियाबंद व बिलासपुर जिले में दौरा कर सघन रूप से सामाजिक जन संपर्क किया। सामाजिक जनसंपर्क में गरियाबंद जिले के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं के प्रति ध्यान आकृष्ट कराया तथा संसदीय सचिव व विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनिता यादव सहित समाज के वरिष्ठ सदस्यों से सौजन्य मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त की। वहीं रामशरण यादव महापौर बिलासपुर, एवं श्रीमती किरण संतोष यादव जिला पंचायत सदस्य पचफेडी मस्तुरी जिला बिलासपुर से मुलाकात कर सामाजिक उत्थान व शासकीय योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान जगह जगह पर समाज प्रमुखों द्वारा इनका भव्य स्वागत किया गया, जिसमें रामचंद्र यादव जिलाध्यक्ष बिलासपुर, युवा जिलाध्यक्ष छोटू यादव बिलासपुर देवेन्द्र यादव, श्रीराम यादव, उमेश यादव राजिम, श्रीमती सुभद्रा यादव जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सरिता यादव, श्रद्धा यादव, अंजू यादव, अमित यादव सहित समाज प्रमुखों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। तथा महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने साल श्रीफल व साड़ी भेंटकर सम्मानित किया तथा केक काटकर सरिता यादव का जन्मदिन मनाया गया। वहीं ग्राम पंचायत गिरसूल विख देवभोग मे आयोजित महिला जागरूकता रैली में शामिल होकर महिलाओं का उत्साह वर्धन किया। महिलाओं को संबोधित करते हुए धनमती यादव ने कहा आज भी समाज में महिलाओं के प्रति जघन्य अपराध हो रहे हैं, आए दिन महिलाओं के साथ मारपीट, दहेज प्रताडऩा तथा बलात्कार की घटनाएं हो रहीं हैं, इस हेतु प्रत्येक महिला को अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है, अपने परिवार व बच्चों को नशापान व अन्य समाजिक बुराईयों से बचाने की सलाह दी, जिससे सभ्य व शिक्षित समाज का निर्माण हो सके। साथ ही वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण के विषम परिस्थितियों से निपटने हेतु सदैव जागरूक रहने का संदेश दिया, तथा सभी अफवाहों को दूर करते हुए अपनी बारी आने पर टीकाकरण कराने की बात कही। इनके सामाजिक संपर्क कार्यक्रम का सभी जगह समाज प्रमुखों ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version