नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो ओलंपिक जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों से 13 जुलाई को बात करेंगे. तीन दिन बाद भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था इस महाआयोजन के लिए रवाना होगा. कोरोना महामारी के कारण यह बातचीत वर्चुअल होगी . सरकार के जनभागीदारी मंच ‘मायगव इंडिया’ ने ट्वीट किया ,’ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले तोक्यो के लिये ओलंपिक जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिये उनसे बात करेंगे .’ भारत का पहला दल एयर इंडिया से रवाना होगा . भारत के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है. अभी तक खिलाड़ियों की संख्या की आधिकारिक घोषणा भारतीय ओलंपिक संघ ने नहीं की है. ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने गुरुवार को बताया कि ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल 17 जुलाई को तोक्यो रवाना होगा. आईओए इससे तीन दिन पहले 14 जुलाई को अपने खिलाड़ियों को तोक्यो भेजना चाहता था लेकिन खेलों के आयोजकों ने उनका आग्रह स्वीकार नहीं किया जिस पर आईओए प्रमुख ने निराशा व्यक्त की. भारतीय खिलाड़ियों और अधिकारियों को तोक्यो पहुंचने पर तीन दिन के अनिवार्य पृथकवास पर रहना होगा। भारतीय दल में 120 से अधिक सदस्य शामिल हैं. कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण इसी दिन जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने आपातकाल की घोषणा की जिसके बाद तोक्यो ओलंपिक में स्थानीय दर्शकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया. ओलंपिक मंत्री तामायो मौरकावा ने जापानी न्यूज एजेंसी क्योदो को बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित हुए तोक्यो ओलंपिक में स्थानीय दर्शकों को जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी जिनका आयोजन 23 जुलाई से किया जायेगा.
ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बात
Previous Articleछत्तीसगढ़ में मनरेगा की तेज चाल
Next Article चिडिय़ा घर से भागा अजगर शॉपिंग मॉल में मिला
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

