रायपुर। निलंबित आईपीएस जीपी सिंह ने अपने खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। दाखिल याचिका में उन्होंने अपने खिलाफ मामला दर्ज किए जाने को चुनौती देते हुए सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। फिलहाल, बेंच ने सुनवाई की तारीख तय नहीं की है। इस संबंध में सीनियर एडवोकेट किशोर भादुड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि जीपी सिंह ने पक्षपात पूर्ण जांच किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने सवाल किया है कि किसके कहने पर जांच शुरू की गई है। इसके साथ ही उन्होंने जांच में सभी तथ्यों को शामिल किए जाने की मांग की है। आपको बता दें कि निलंबित आईपीएस ने आरोप और जांच की प्रक्रिया को पूर्वाग्रह से प्रेरित बताते हुए निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग की है।
निलंबित आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, की सीबीआई जांच की मांग
Previous Articleकिसान समृद्ध होंगे तो छत्तीसगढ़ समृद्ध होगा
Next Article छमकुक्षस : रायपुर चलो…रायपुर चलो…रायपुर चलो…

