रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं राजप्रधान पद के प्रत्याशियों द्वारा संयुक्त रूप से 11 जुलाई को दोपहर 1 बजेे भोला कुर्मी छात्रावास तात्यापारा रायपुर में बैठक रखी गई है। इस दौरान कोविड-19 जनसेवा में मुख्य भूमिका निभाने वाले मनोज वर्मा भोला कुर्मी छात्रावास का सम्मान किया। जाएगा साथ ही केंद्रीय संरक्षक द्वारा शासन के वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत बी.आर.वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत सरोरा द्वारा 100 फलदार वृक्ष प्रदाय किया गया है जिसका संरक्षक गण के सानिध्य में वितरण किया जाएगा। तत्पश्चात वर्तमान सामाजिक मुद्दों के बारे में विचार गोष्ठी भी किया जाएगा। इस हेतु समाज के वरिष्ठ एवं प्रमुख नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है।
