दुनिया में कई दिवस (Diwas 2021) ऐसे हैं जो हर साल मनाए जाते हैं, क्योंकि उनके प्रचार और प्रसार के लिए यह जरूरी हो जाता है। ऐसे ही 11 जुलाई 2021 (11 July 2021) को पूरी दुनिया में विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाया जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में जनसंख्या हर पल दिन और रात बढ़ रही है। दुनिया के कई देशों में जनसंख्या को कंट्रोल (How to Control Population) करने लिए कई जागरूक अभियान चलाए हुए हैं तो कई देशों में कानून बनें हैं। चीन, भारत, अमेरिका समेत कई देशों की बढ़ती आबादी पूरी दुनिया के लिए एक चिंता का विषय बन गई है। आइए जानते हैं कब और कैसे हुई विश्व जनसंख्या दिवस की शुरुआत और कैसे बढ़ती जनसंख्या को रोका जा सकता है…
कैसे हुई विश्व जनसंख्या दिवस की शुरूआत (How World Population Day started)
संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई 1989 को पूरी दुनिया में विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की घोषणा आम सभा में की थी। जिसके बाद से हर साल 11 जुलाई को यह खास दिन मनाया जाता है। चीन समेत कई देशों में बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए लोगों को बढ़ती आबादी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया था। दुनिया में बढ़ती जनसंख्या से निपटने के लिए परिवार नियोजन जैसे समाधान मौजूद हैं। लोगों को इसके बारे में जागरूक करने के लिए इसे हर साल मनाया जाता है।
विश्व जनसंख्या दिवस की थीम (World Population Day 2021 Theme)
हर साल विश्व जनसंख्या दिवस पर थीम कुछ अलग और अनोखी होती है। इस बार विश्व जनसंख्या दिवस 2021 की थीम अधिकार और विकल्प उत्तर हैं। इस थीम का अर्थ बेबी बूम हो या बस्ट, प्रजनन दर में बदलाव का समाधान सभी लोगों के प्रजनन स्वास्थ्य और अधिकारों को प्राथमिकता देना है।
जानें कैसे मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस (Know how World Population Day is celebrated)
यूएन की तरफ से घोषित विश्व जनसंख्या दिवस पर पूरी दुनिया के लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में जागरूक करना और परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देना। इसके अलावा सरकार के द्वारा जनसंख्या नियंत्रण पर कई कार्यक्रम किए जाते हैं। परिवार नियोजन को लेकर जेंडर इक्वलिटी, मां के स्वास्थ्य, बच्चे के स्वास्थ्य, स्वास्थ्य के बारे में एजुकेशन, गर्भनिरोधक दवाओं के इस्तेमाल से लेकर यौन संबंध जैसे मुद्दों पर बातचीत की जाती है। लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाता है।

