जाने कब किसी की किस्मत बदल जाए, कोई पता नहीं है. ऐसा ही कुछ हुआ था पिछले साल मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में. जहां कुछ मजदूर रातों-रात अमीर हो गए थे. इस मजदूरों को जमीन में खुदाई के दौरान लाखों रुपये के तीन बेशकीमती हीरे मिले थे. खुद मजदूरों को इस घटना पर विश्वास नहीं हो पा रहा था कि उनकी रातों-रात किस्मत बदल गई है. यह घटना पिछले साल पन्ना जिले के जरुआपुर उथली खदान में घटी थी. खदान में काम करते समय इन मजदूरों को ये तीन बेशकीमती हीरे मिले थे. इन हीरों का अलग-अलग वजन 4.45 कैरेट, 2.16 कैरेट और 0.93 कैरेट था. इन तीनों हीरों का वजन कुल 7.59 कैरेट था. ये हीरे जेम क्वालिटी के थे. उस समय इन तीनों हीरों की बाजार में कुल कीमत 30 से 35 लाख रुपये आंकी गई थी. हालांकि जब मजदूरों को ये हीरे मिले थे तो इन्हें पन्ना के कार्यालय में जमा कर दिया गया था. कहा गया था कि नीलामी के बाद जो रकम मिलेगी उसको मजदूरों में बांट दिया जाएगा. मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के जरुआपुर में उथली हीरा का खदान है. इस खदान में गांव के रहने वाले मजदूर सवल सरदार को कार्यालय ने जरुआपुर में खनन के लिए 8 गुणा 8 मीटर का पट्टा किया था. सवल सरदार इसी खदान में खुदाई कर रहे थे. तब उन्हें ये तीन हीरे मिले थे. सवल सरदार के साथ खुदाई के काम में छह और मजदूर लगे थे. जैसे ही सवल सरदार को हीरा मिला, सभी मजदूर खुशी से झूम उठे थे. इसके बाद इन हीरों को लेकर कार्यालय को जानकारी दी गई. हीरों को पन्ना के डायमंड कार्यालय में जमा करवा दिया गया था. जहां पर इनकी नीलामी हुई. नीलामी के बाद रॉयल्टी काटकर बाकी बचे पैसे मजदूरों को दे दिया गया था. सवल सरदार ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि 2 महीने की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें ये 3 हीरे मिले थे. उन्होंने बताया था कि उनके अलावा खदान में 5 अन्य साथी पार्टनर थे. हीरा नीलामी में जो रकम मिली थी. उसे सभी में बराबर बांटा गया था.
Previous Articleफायर फाइटर कोर्स कर सेफ्टी मैनेजर बनी नीलम
Next Article मशरूम उत्पादन कर परिवार को दिया संबल
