बिलाईगढ़ के नगर पंचायत भटगांव में सतनामी समाज ने विवाह के दौरान एक अनोखी पहल की शुरुवात की है।
गौरतलब कोरोना काल जैसे भयावह स्थिति के दौर में पूरा देश कोरोना संक्रमण के चलते आक्सीजन की कमी से जूझते नजर आए थे। जिसके मद्देनजर अम्बेडकर चौक वार्ड 15 के नवरंग परिवार में पुत्री की विवाह कराया। जहाँ सतनामी समाज के प्रमुख लोगों ने नवदम्पत्ति जोड़ो से फलदार वृक्ष अमरूद का पेड़ लगवाया। नवदम्पत्ति जोड़ों ने विवाह के तत्काल बाद आँगन में अमरूद का पेड़ लगाकर एक मिसाल पेश की है। नवदम्पत्ति के परिजन व सामाज के लोगों ने चर्चा में बताया कि अमरूद के पेड़ को अपने बच्चों की तरह पालन पोषण कर बड़ा करेगा। ताकि वो बड़ा होकर सबको फल के साथ साथ आक्सीजन प्रदान करें।
वहीं इस पहल को दूल्हे पक्ष के परिजन भी सराहने से पीछे नहीं हटा।
सामाज के लोगों ने इस पहल के जरिए पूरे देश को संदेश दिया और कहाकि विवाह कार्यक्रम ही नहीं बल्कि बच्चों के जन्मदिन सहित वो हर सुख – दुख जैसे कार्यक्रमों में पेड़ लगाएँ तांकि आक्सीजन की कमी से कभी देश को जूझना ना पड़े। वहीं इस विवाह के दौरान दूल्हा-दुल्हन के परिजन सहित समाज के प्रमुखजन उपस्थित थे।
नवदम्पत्ति जोड़ों की अनोखी पहल, शादी की रस्म के बाद लगाया फलदार पौधा
Previous Articleडायल 112 के जवानों ने गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल
Next Article पैर डगरी रास्ते में चलने को मजबूर ग्रामीण…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
