अमलेश्वर (पाटन)। कल रविवार 18 जुलाई को प्रात: 9 बजे से शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर (भोथली ) शिव मंदिर परिसर में कॉलोनी वासियों की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई जिसमें मंदिर संचालन हेतु शिवमंदिर प्रबंधन समिति का सर्वसम्मति से विधिवत गठन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए शिवमंदिर प्रबंधन समिति के नवनियुक्त मीडिया प्रभारी ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि समिति में अध्यक्ष के अलावा 30 पदाधिकारी एवम प्रवर्तक सदस्य बनाये गए हैं जिसमें अध्यक्ष-नरेंद्र कुमार दुबे, उपाध्यक्ष- राजकिशोर भट्ट, सचिव-विनोद देशमुख, कोषाध्यक्ष-अभय सैनी, मीडिया प्रभारी-ललित कुमार बिजौरा, महासचिव-देवनारायण चन्द्राकर प्रवर्तक सदस्य-प्रवीण चन्द्राकर, मोरध्वज साहू, मनोज शर्मा, विजय देवांगन, विजय चन्द्राकर, ओंकार साहू, महेश निषाद, एन.एल.यादव, महेंद्र बंजारे, नरेंद्र विश्वकर्मा, विनोद मिश्रा, रमाकांत चन्द्राकर, पी.पी.सिंह, संदीप यादव, प्रमोद वर्मा, सत्येंद्र ठाकुर, सी.एल.पटेल, लक्ष्य देवांगन, इंद्रभान सोनी, एन.के.चौबे, लाल बहादुर साहू, रमेश ठाकुर, पुरुषोत्तम पाल, रामाधीन साहू, खिलावन साहू बनाये गए हैं। नवनियुक्त पदाधिकारी एवम सदस्यों को शिवपार्क कॉलोनी वासियों ने बधाई दी है।
