रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के तत्वाधान में डॉ खूबचंद बघेल परिसर नवीन मार्केट रायपुर में 123वी जयंती मनाई गई। छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्न दृष्टा डॉ खूबचंद बघेल के जयंती समारोह में आज उपस्थित होने वाले सदस्यों में सर्वश्री उमाकांत वर्मा केंद्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी, रुद्र कुमार वर्मा पूर्व महामंत्री, अजीत मढरिया बजरंगी भाई पूर्व युवा अध्यक्ष, अमित बघेल पूर्व युवा अध्यक्ष, चंद्रशेखर परगनिहा पूर्वा युवा अध्यक्ष, जगदीश वर्मा पूर्व युवा महामंत्री एवं पूर्व रायपुर राज युवा अध्यक्ष वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रीमती प्रीति परगनिहा, श्रीमती चंद्राकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुजीत बघेल भिलाई शेष धुरंधर बिरगांव, शालिग्राम वर्मा, बुलाकी वर्मा विष्णु बघेल, मुनीराम वर्मा, भक्तभूषण चंद्रवंशी छत्रपाल सिरमौर, कुबेर यादव, केएल वर्मा, रूपेश वर्मा बिरगांव आदि उपस्थित रहे। सभी के द्वारा संयुक्त रूप से डॉक्टर बघेल की मूर्ति पर माला चढ़ाकर पूजा अर्चना की गई।
