रायपुर। ऐसा लगता है कि एक बड़े समय के अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ में फिर से लाल आतंक देखने को मिल रहा है। वैसे तो नक्सली समय-समय पर अपनी मौजूदगी का अहसास कराते आये है, लेकिन एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देते नक्सलियों को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं राज्य में फिर से लाल आतंक तो सक्रिय नहीं हो रहा है? आपको बता दे कि आज विधायक चंदन कश्यप के काफिले में लगे जवानों पर नक्सली हमला किया गया जिसमें एक जवान शहीद हो गये और एक अन्य जवान घायल हो गया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सलियों द्वारा सुकमा में 7 लोगों के अपहरण कर लिये जाने की खबर सामने आई है। इसकी पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी ने बताया कि सूचना मिलने बाद से ही तस्दीक जारी है। बता दें कि लोगों में नक्सली खौफ बनाए रखने के इरादे से अक्सर नक्सली इस तरह की वारदात को अंजाम देते हैं। फिलहाल अपहरण की सूचना के बाद इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया है।
फर्जी नक्सली बनकर धमकी
इधर राजनांदगांव में फर्जी नक्सली बनकर 20 लाख रुपए मांगने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं पत्र के जरिए आरोपी ने 20 लाख रुपए मांगने का खुलासा हुआ है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version