रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने गुरू पूर्णिमा पर जारी अपने संदेश में कहा है कि महाभारत और वेदों के रचयिता महर्षि वेद व्यास के अवतरण दिवस आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भारत में गुरू पूर्णिमा मनाने की परम्परा रही है है। यह विशेष दिन अपने आराध्य गुरू के मार्गदर्शन और अमूल्य ज्ञान के प्रति आस्था, सम्मान और आभार प्रगट करने का महापर्व है। श्री बघेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। उन्हें साक्षात परब्रम्ह की संज्ञा दी गई हैं क्योंकि वे अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी की ओर लेकर जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूजन सही राह दिखाकर जीवन को प्रगति की दिशा में लेकर जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। गुरू पूर्णिमा के पवित्र दिन हमें गुरूओं की अमूल्य शिक्षा को जीवन में उतारकर उसका सकारात्मक प्रभाव अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के संकल्प के साथ बढ़ना चाहिए।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

