सावन महीने को बहुत ही पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि इस महीने में सभी कार्य शुभ होते हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। अब परिवार इन बच्चों को भगवान भोले नाथ का प्रसाद कह रहा है। क्योंकि बच्चों का जन्म 2 अगस्त यानी सोमवार को हुआ है। इसलिए अस्पताल प्रबंधन ने तीनों का नामकरण भगवान शिव के नाम पर कर दिया। बच्चों का नाम जय, शिव, शंकर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, कोतमा क्षेत्र की फूलबाई नाम की महिला 3 महीनें पहले जांच के लिए निजी अस्पताल आई थी। जांच में पता चला कि महिला के गर्भ में एक नहीं बल्कि तीन बच्चे पल रहे हैं। जिसके बाद महिला के परिजनों ने निजी अस्पताल प्रबंधन की देख रेख में ही महिला की डिलीवरी कराने का निर्णय लिया। 1 अगस्त को महिला प्रसव पीड़ा में अस्पताल पहुंची और 2 अगस्त यानी सावन के सोमवार को ऑपरेशन के बाद महिला ने तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन के साथ साथ परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। महिला की डिलीवरी कराने वाली डॉ. प्रियंका सिंह ने बताया तीन तीन बच्चों की डिलीवरी केसों में सभी बच्चे स्वस्थ्य रह सकें ऐसा बहुत कम होता है। बच्चों को अस्पताल मेडिकल स्टाफ द्वारा 7 दिन तक एन आई सी यू में रखा गया। वहीं 10 दिन तक लगातार तीनों बच्चों व महिला का ख्याल रखा गया। 11 अगस्त को स्वस्थ जच्चा बच्चा को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। वहीं एक साथ तीन बेटों को पाकर महिला व परिवार भी बहुत खुश है। सभी ने अस्पताल प्रबंधन का धन्यवाद किया है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
