स्वतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद पंचायत खड़गवां के अध्यक्ष श्रीमती सोनमती उर्रे नें शिक्षक बिसे लाल को प्रमाण पत्र, श्रीफल, शाल देकर सम्मानित किया। बता दें कोरोनावायरस के कारण जब सभी शैक्षणिक संस्था बंद हो गए थे तब शिक्षक बिसे लाल ने जो कि शासकीय प्राथमिक शाला मेंड्रा विकासखंड खड़गवां में पदस्थ है। शिक्षक ने मोहल्ला क्लास का सफल संचालन किया जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे लाभान्वित हुए। उनके विद्यालय के बच्चे इसी दौरान विकासखंड स्तरीय खिलौना निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संकुल स्तरीय टी.एल.एम मेला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षक ने खेल खेल में शिक्षा एवं बच्चों में शैक्षणिक विकास हेतु 300 से अधिक टी एल एम एवं 50 से अधिक खिलौना का निर्माण किया| ग्रीष्मकालीन आमा राइट प्रोजेक्ट को स्वयं से तैयार करके सभी बच्चों को घर घर जाकर प्रदान किया| मोहल्ला क्लास में पढ़ने वाले सभी बच्चों को मास्क पेन कॉपी कलर पेंसिल पेंसिल रबड़ भी वितरण किए। साथ ही ग्रामीण जन को कोरोना से बचने नियमित मास्क पहनने साबुन से बार-बार हाथ धोने के लिए भी प्रेरित किया । शिक्षक को राज्य से टी एल एम निर्माण में हमारे नायक में स्थान भी मिल चुका है| शिक्षक के किसी कार्य को ध्यान में रखकर इनको सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री भुनेश्वर साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मूलचंद चोपड़ा विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री द्वारिका प्रसाद मिश्रा बीआरसी श्री ओम शंकर पैकरा की गरिमामय उपस्थिति रही| विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री द्वारिका प्रसाद मिश्रा सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र गुप्ता एवं बीआरसी श्री ओम शंकर पैकरा ने शिक्षक को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए हैं साथ ही बेहतर कार्य करने के लिए उत्साह वर्धन भी किए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version