रायपुर। रायपुर ब्राइट फाउंडेशन , ( सभी धर्म जाति कि महिलाओं पुरुषों के पुनर्विवाह कि संस्था ) के द्वारा नगर निगम उद्यान , व्हाइट हाउस के सामने छत्तीसगढ़ एन जी ओ महासंघ के साथ मिलकर 75 वे स्वाधीनता दिवस , अमृत महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । यह उत्सव वर्ड रिकॉर्ड हेतु ठीक 11 बजे राष्ट्रगान हेतु आयोजित किया गया । हमारी संस्था भी इस अभियान में शामिल होकर अपने को गौरान्वित महसूस करती है । इस अवसर पर संस्था के करीब 30 सदस्यों के साथ गार्डन में उपस्थित जनसमुदाय जिसमे बच्चे , बुजुर्ग व महिलाओं ने भी अपना सहयोग दिया । राष्ट्रगान के पश्चात एक रैली का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी ने अपने हाथ मे तिरंगा झंडा व छत्तीसगढ़ एन जी ओ महासंघ के पोस्टर को प्रदर्शित करते हुए भारत माता की जय , वन्देमातरम आदि नारों से आकाश को गुंजा दिया । राष्ट्रगान के दौरान भी तिरंगे झंडे के साथ छत्तीसगढ़ एन जी ओ महासंघ के पोस्टर को अपने हाथों में लिये थे । रायपुर ब्राइट फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत ने स्वच्छ भारत अभियान , दो गज की दूरी – मास्क है जरूरी से लोगों को जागरूक किया । संस्था के महासचिव डॉ मनोज ठाकुर ने बताया कि आज हमारा देश सुरक्षित हाथों में है । भारत का डंका पूरे विश्व में गूंज रहा है , हमारा देश सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है । इस अवसर पर संस्था के अनुराधा चौधरी , दमयंती देशपांडे , सरोज तिवारी , गौरी अवधिया , मंजु यादव , माधुरी बोरकर , पुष्पलता त्रिपाठी , सुषमा ध्रुव , दीपक ठाकुर , हरप्रीत साहू , अनिता वर्मा , शत्रुघ्नलाल सेन , शशि शर्मा , अनिता पिल्ले , राधेश्याम श्रीवास , जे आर ठाकुर एवं अन्य जनसमुदाय उपस्थित थे ।
75 वे स्वाधीनता दिवस, अमृत महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
