ग्रामों में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों से ही सर्वागिण विकास संभव है : धनवती यादव
देवभोग। धर्म की रक्षा सामाजिक सद्भाव की स्थापना तथा ग्राम का विकास धार्मिक भावना से जुड़कर करेंगे तभी संभव हो पाएगा हमारा भारतवर्ष एक प्रजातांत्रिक देश है यहां सभी धर्म और सभी समाज के लोग निवास करते हैं, ग्राम से लेकर देश तक हम सब एक दूसरे से जुड़े हुए हैं ।सभी समाज का अपना एक देवी देवता है लेकिन इसके बावजूद भी हम धार्मिक भावना से एक होकर काम करते हैं तीज त्यौहार पूजा पाठ विभिन्न प्रकार के आयोजनों में हर समाज का व्यक्ति बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है यही हमारे सामाजिक एकता का पहचान है और आज का यह कार्यक्रम इस बात का घोतक है कि हम सब एक होकर समाज के विकास में अपना योगदान देंगे ।उक्त बातें ग्राम धोरा -कोटा में आयोजित नवाखाई कार्यक्रम के अवसर पर धर्म प्रेमियों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत गरियाबंद के सभापति श्रीमती धनमति यादव ने कही।
उन्होंने कहा कि हम सब एक होकर आज जिस तरह से धर्म और समाज को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं ,आने वाले समय में ग्राम के विकास में भी हमें मिलजुल कर काम करना होगा ।तभी हम अपने समाज को नई दिशा दे सकते हैं, समाज की महिलाएं माताएं एवं बहनों शिक्षा के प्रकाश पुंज से बहुत दूर है। हमें चाहिए कि हम इस और आगे बढ़कर काम करें, तथा बच्चों के पढ़ाई पर बेटियों के पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। समय रहते अगर हम ठीक से काम नहीं कर पाए तो आने वाला भविष्य बहुत ही और ज्यादा खतरनाक होगा। इसलिए हमें आगे बढ़कर एक दूसरे को सहयोग करते हुए, काम करने की आवश्यकता है ।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर ने कहा, कि हमें राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की आवश्यकता है तभी हम अपने समाज को एक अच्छी दिशा दे सकते हैं। जीवन के इस कठिन दौर में जब आज चारों तरफ समस्याओं का अंबार है ।एक दूसरे के प्रति सद्भावना की कमी होते जा रही है, ऐसे समय में आज इस धार्मिक आयोजन जिसमें सभी लोग बैठकर एक दूसरे के साथ दुख बांट रहे हैं और परमसुख का अनुभव कर रहे हैं ।मैं इस गांव के सभी आयोजकों को इस पावन अवसर पर बहुत-बहुत बधाई देती हूं ।बाबा मठ के आहाता निर्माण के लिए एक लाख रुपए देने की स्वीकृति प्रदान करती हूं। आज मुझे इस बात की खुशी है कि इस भव्य आयोजन में आप लोगों ने हमें बुलाकर जो आशीर्वाद स्नेह और प्रेम दिया है ।इसको शायद ही हम लोग भूल पाए मैं आशा करती हूं कि भविष्य में भी इसी तरह का आशीर्वाद आप लोगों का स्नेह प्राप्त होता रहेगा ।इस आयोजन के प्रमुख मठ के संचालक ठाकुर बाबा एवं महानंद बाबा के द्वारा यह आयोजन किया जाता है ।रात्रि में अखंड ध्वनि के साथ भजन कीर्तन एवं जागरण का कार्यक्रम देखते ही बनता है। प्रातः नवाखाई नवा अन्न भक्षण कार्यक्रम किया जाता है ।जिसका क्षेत्र में बहुत ही प्रशंसा एवं इस क्षेत्र के इस मठ से जुड़े हुए सभी लोग भारी संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन में भाग लेते हैं। इसके पूर्व जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर एवं श्रीमती धनमति यादव सभापति जिला पंचायत गरियाबंद का ग्राम पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया गाजा बाजा ढोल धमाका फूल माला आतिशबाजी के साथ ग्रामीणों ने स्वागत किया ।अतिथियों का ऐसे स्वागत को देखकर भाव विभोर हो ना लाजमी था उन्होंने सभी लोगों का कोटि-कोटि आभार किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम के प्रमुख देवनाथ साहू अभिमन्यु नागेश दशरथ चौहान दीपक कुमार साहू सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं मठ के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
