धमतरी। चिटफण्ड कम्पनियों से धन वापसी के लिए निवेशकों से मोहर्रम पर्व के दौरान 20 अगस्त भी आवेदन लिए जाएंगे। तत्संबंध में कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मोहर्रम की अवकाश तिथि में संशोधन किया गया है, जिसके अनुसार 19 ड्डअगस्त के स्थान पर 20 अगस्त को सामान्य अवकाश रहेगा। उन्होंने आदेश जारी कर कहा है कि उक्त तिथि को सामान्य अवकाश होने के उपरांत भी चिटफंड कम्पनियों से धन-वापसी के लिए निवेशकों से आवेदन प्राप्त करने के लिए संबंधित तहसील कार्यालय खुले रहेंगे।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

