स्वतंत्रता दिवस के दिन बाइक पर जा रहे मुस्लिम दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई और पति ने बीच रास्ते में ही पत्नी को बाइक से उतार कर तलाक दे दिया। यह मामला हजारीबाग के विष्णुगढ़ से सामने आया है जहां हेसला गांव की शकीला खातून अपने पति आजम अंसारी के साथ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाइक से घर जा रही थी। किसी बात पर अनबन हुई और पति ने बीच रास्ते में ही बाइक रोककर उसे उतारा और तीन बार तलाक कह दिया। शकीला की शिकायत के बाद विष्णुगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। शकीला ने गलत तरीके से तलाक देने के साथ ही ससुराल वालों के खिलाफ शारीरिक और मानसिक प्रताडऩा का आरोप लगाया है। कहा है कि पति भी लगातार प्रताडि़त करते थे। बीच रास्ते में बाइक से उतार कर तलाक देने के बाद पति आजम ने फोन करके भी तीन बार तलाक कहा और कहा कि मेरे घर का दरवाजा तुम्हारे लिए हमेशा के लिए बंद हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आजम फरार है।
रास्ते में हुई अनबन तो पति ने पत्नी को बाइक से उतारा और कह दिया तलाक…तलाक…तलाक…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
