दंतेवाड़ा । जिले के पोताली गांव के निवासियों (Villegers of Potali ) ने पुलिस कैंप (police camp ) का घेराव किया। कानून और व्यवस्था ( law and order) की स्थिति बिगड़ती देख कर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और स्थिति को नियंत्रित किया । इसे लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव (Superintendent of police Abhishek pallav ) ने कहा की इस भीड़ में आम नागरिकों के साथ ही बड़ी तादाद में नक्सली (Naxalite ) भी शामिल थे। सिविल ड्रेस में होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी। उन्हीं के इशारे पर भीड़ पुलिस कैंप का घेराव कर रही थी । नक्सलियों के चलते ही वहां कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इस भीड़ में भीमा मंडावी की हत्या में शामिल कई माओवादी भी शामिल बताए जा रहे हैं । पुलिस अभी भी मामले की तहकीकात कर रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version