कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए एयरलाइन्स कंपनी ने चेतावनी जारी की है. दिशा निर्देश जारी करते हुए कंपनी की ओर से बताया गया है कि जिन कर्मचारियों ने अभी तक कोरोना का टीकाकरण नहीं करवाया है उन्हें या बर्खास्त कर दिया जाएगा या अवैतनिक अवकाश पर भेज दिया जाएगा. कनाडा की एयरलाइन्स कंपनी वेस्टजेट और यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा है कि जो कर्मचारी अभी तक टीकाकरण नहीं करवा पाए हैं उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है. एयरलाइन्स कंपनी वेस्टजेट ने अपने सभी कर्मचारियों को 24 सितंबर तक कोरोना टीकाकरण की स्थिति के बारे में जानकारी देने को कहा है. इसके अलावा यह भी कहा है कि 30 अक्टूबर तक सभी कर्मचारी टीके की सभी डोज लगवा लें. वनेक्स कॉर्प के स्वामित्व वाली एयरलाइन्स कंपनी की ओर से कहा गया है कि सभी कर्मचारियों के लिए पूर्ण टीकाकरण जरूरी है. कंपनी ने एक बयान में कहा, कंपनी के कर्मचारी होने के नाते आपको पूरी तरह से वैक्सीनेटेड होना जरूरी है. इसके लिए कंपनी की ओर से किसी भी कर्मचारी को कोई अन्य विकल्प नहीं दिया जाएगा. दूसरी ओर यूनाइटेड एयरलाइन्स ने अपने कर्मचारियों के लिए टीकाकरण की समय सीमा 27 सितंबर निर्धारित की है. इस बार कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि किसी भी कर्मचारी को धार्मिक आधार पर टीकाकरण से छूट नहीं दिया जाएगा. वहीं चिकित्सा कारणों वाले कर्मचारियों को पांच हफ्ते एक्सट्रा समय मिला है.
Previous Article100 कुत्तों को जहर देकर मारा, फिर दफनाया, अधिकारी पर केस दर्ज
Next Article पति का वजन 21 किलो घटा, कोर्ट तक पहुंच गया मामला
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

