बलिकाओं का प्रतिशत 71.34 और बालकों का प्रतिशत 71.95

डी एल एड द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा में 73.32 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण 
बलिकाओं का प्रतिशत 75.88 और बालकों का प्रतिशत 68.37

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित डी एल एड प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा वर्ष 2021 में कुल 6276 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इनमें से 6276 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिनमें से 2379 बालक और 3897 बालिकाएं सम्मिलित हुई। इनमें से 6272 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 4489 है, अर्थात कुल 71.57 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 71.34 और बालकों का प्रतिशत 71.95 है। कुल 4 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गए है। 
डी एल एड द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा वर्ष 2021 में कुल 4243 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, इनमें से 4243 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 1447 बालक और 2796 बालिकाएं सम्मिलित हुई, जिनमें से 4240 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 3109 है, अर्थात कुल 73.32 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 75.88 और बालकों का प्रतिशत 68.37 है। कुल 3 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गए है। 
    परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.cg.nic.in  पर उपलब्ध है। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version