हर कोई क्लीन और क्लीयर त्वचा पाना चाहता है। आपके फेस के दाग-धब्बे या मुहांसे आपकी प्राकृतिक सुंदरता को झुपा देते हैं। इसी वजह से हर कोई क्लेयर स्किन पाने के पीछे भाग रहा है। ऐसे में अगर बात की जाए तो चाइनीज वुमन की स्किन बहुत ही क्लीन और क्लेयर होती है क्योंकि वो अपने स्किन केयर रुटीन को कभी भी नहीं छोड़ती हैं, तो आइए आज हम आपको चाइनीज महिलाओं के स्किन सीक्रेट्स बताने जा रहे हैं-

पर्ल पाउडर का उपयोग

पर्ल पाउडर आपकी त्वचा को रिजुविनेट करने में मदद करता है, जिससे उनकी त्वचा बहुत ज्यादा सुंदर नजर आती है। इसके लिए आप एक चम्मच पर्ल पाउडर लेकर उसमें शहद और अंडे का पीला भाग मिलाकर इसको अपने फेस पर लगाएं। फिर आप इसको कम से कम 15-20 मिनट लगाकर नॉर्मल पानी से अपना फेस वॉश कर लें। इससे आपके फेस की सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

एक्यूप्रेशर और एक्यूपंक्चर का उपयोग

एक्यूप्रेशर और एक्यूपंक्चर ये दोनों ही पारंपरिक चीनी चिकित्सा की पद्धतियां हैं, जो एक्यूपॉइंट को बढ़ाने का काम करती हैं। जिससे आपकी बॉडी में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही इससे आपकी त्वचा डिटॉक्सीफाई भी होती है।

ग्रीन टी का उपयोग

चाइनीज महिलाएं अपने आहार में कई प्रकार की हर्बल टी को अपनाती हैं। चाइनीज महिलाएं ग्रीन टी का सेवन करना बेहद पसंद करती हैं। यह एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है। इसलिए अगर आप नियमित तौर पर इस चाय को पीते हैं तो इससे आपकी त्वचा पर इसके सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version