कई फलों को खाने का असली मजा उन्हें काटकर और छीलकर के खाने में होता है। ऐसे में कई बार हम एक साथ ज्यादा फल काट लेते हैं, लेकिन फलों को काटकर रखने पर ये जल्दी खराब हो जाते हैं और काले पड़ जाते हैं। वहीं कई लोग ऑफिस में कटे हुए फल लेकर जाते हैं, लेकिन खाने के वक्त तक सभी फल या तो खराब हो जाते हैं या काले पड़ जाते हैं। इसी कारण कुछ लोग टिफिन में फल नहीं रखते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और कटे हुए फलों को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आज हम आपको कटे फलों को रखने का सही तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे फल ज्यादा देर तक फ्रेश बने रहेंगे और काले भी नहीं पड़ेंगे।
कटे हुए हुए फलों को 6 से 8 घंटे तक ताजा रखने के लिए आप इन फलों पर थोड़ा नींबू का रस डालकर इसे फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से फलों का रंग वैसा ही बना रहेगा जैसे पहले था और फलों का टेस्ट भी बरकरार बना रहेगा।

