एक युवक के द्वारा दिये गये शादी के झांसे में आकर युवती ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने को राजी हो गई और नतीजा वह गर्भवती हो गई। अब युवती ने यूट्यूब में वीडियो देखकर गर्भपात की कोशिश की, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई। मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। यह मामला महाराष्ट्र के नागपुर शहर से सामने आया है जहां एक 25 साल की दुष्कर्म पीडि़त ने गर्भवती होने के बाद घर पर ही यूट्यूब वीडियो देखकर गर्भपात करने की कोशिश की, लेकिन इस बीच उसकी हालत गंभीर हो गई और आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। यह पूरा मामला नागपुर के यशोधरा नगर इलाके का है। दुष्कर्म पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि शोएब खान नाम का युवक साल 2016 से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और शादी करने का झांसा दे रहा था। लेकिन जब वह गर्भवती हो गई तो उसने शोएब खान ने ही उसे यूट्यूब पर वीडियो देखकर गर्भपात करने की सलाह दी। साथ ही उसने कई दवाएं लेकर भ्रूण का गर्भपात करने के लिए दबाव बनाया। अस्पताल में भर्ती युवती ने बताया कि यूट्यूब वीडियो देखकर गर्भपात करने की कोशिश में उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। तब परिवार वालों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version