देवभोग। महिलाएं अबला नहीं सबला है हमें अपने शक्ति को पहचानना होगा जिस दिन हम अपनी शक्ति को पहचान जाएंगे उस दिन हम अपने परिवार और समाज को एक नई दिशा नई ऊर्जा और नई ताकत के साथ विकास की दिशा में ले जाएंगे । उक्त उद्गार पद्मश्री फुलबासन यादव के द्वारा देवभोग मे यादव समाज की बैठक मे संबोधित करते हुए कहा आगे उन्होने कहा हम ही माताएं हैं जिन्होंने भगवान श्री कृष्ण भगवान श्री राम झांसी की रानी दुर्गावती रानी पद्मावती श्रीमती इंदिरा गांधी जन्म दिया जिन्होंने इतिहास रचा आज वही माताएं को फिर से इतिहास रचने की आवश्यकता है। आज पूरे देश में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है 4 साल से बच्ची से लेकर सभी पीड़ित हैं बच्चियों के साथ हो रहे अनाचार समाज में एक घिनौना हरकत शुरू हो गया है। आए दिन महिलाएं अत्याचार सहते हुए अपना जीवन यापन कर रही है अब समय आ गया है कि हम महिलाएं अपनी ताकत अपनी सूझबूझ के बदौलत संघर्ष के लिए तैयार हैं। आने वाले समय में हम महिलाओं को तैयार कर कराटे तलवारबाजी लाठी चलाना सिखाएंगे जिससे वह आत्म रक्षा करेगी हमें तीन चीजों के लिए काम करना है। आत्मरक्षा स्वच्छता आत्मनिर्भर बनना नितिन सूत्र को लेकर हमें आगे बढ़ना पड़ेगा तभी हम अपने समाज को अच्छी दिशा दे पाएंगे। आज महिला फौज एवं दबंग दीदी संगठन की स्थापना कर हम अपने महिलाओं को आत्मबल देने के लिए खड़े हुए हैं आने वाले समय में हम इन महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से संपन्न करने का प्रयास करेंगे और सरकार के बिना किसी सहयोग के हम अपने संगठन को और समाज कोआगे की ओर ले जाएंगे इसके लिए आप तैयारी शुरू करिए गम में उपस्थित पंचायत के सभापति श्रीमती धनमती यादव ने महिलाओं को आह्वान किया कि हमारी एकता ही समाज को नई दिशा दे सकती है। उन्होंने कहा कि फूलबासन दीदी संघर्ष करके यहां तक पहुंची है सभी लोग के सहयोगी होते हैं लेकिन गरीबों का कोई सहयोग करने वाला नहीं होता उन्हें प्रताड़ना करना पड़ता है और गरीबों का मजाक उड़ाया जाता है। उन्हें दृष्टि से देखा जाता है ऐसी स्थिति में हम बहनों को एक होकर फूलबासन दीदी के बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज को और परिवार को आगे ले जाने में सहयोग करें इसके लिए बहुत सारी कठिनाइयों से हमें गुजारना पड़ेगा उसकी तैयारी भी हमको करके रखनी पड़ेगी ऐसे समय में हमारी समूह की महिलाएं बड़ी मजबूती के साथ संघर्ष के लिए तैयार रहेंगे श्रीमती यादव ने कहा आज फूलबासन दीदी द्वारा बांटी गई टोपी और सिटी इस बात का घोतक है। आज से हम एक सिपाही की तरह समाज की रक्षा के लिए काम करेंगे और जो भी व्यक्ति हमारे आड़े हाथ आएगा हम उससे लड़ने के लिए तैयार रहेंगे समाज में नशाखोरी बहुत ज्यादा बढ़ गया है इसे दूर करने के लिए हम बहनों को आगे आना पड़ेगा समय आ गया है कि हम माताएं दुर्गा और काली चंडी की तरह लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहें। सभा को राज नांद गांव से पधारी जनिया साहू फुलेश्वरी ध्रुव ने भी संबोधित किया इस अवसर पर फूलबासन यादव द्वारा सभी उपस्थित महिलाओं को टोपी और सिटी बांटकर दबंग दीदी एवं महिला फौज की गठन। इस अवसर पर उपस्थित समूह की महिलाओं ने अपने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया फूल माला श्रीफल साल से सम्मान किया, कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सेवती बाई पुष्पा यादव चिंतामणि मेनका देवकी कुलेश्वरी संतोषी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे इस अवसर पर समूह ताली का आगाज गूंज रहा था।
महिलाएं अबला नहीं सबला है हमें परिवार और समाज की रक्षा के लिए संघर्ष हेतु तैयार रहना चाहिए – फूलबासन यादव
Previous Articleआदिवासियों के साथ मुख्यमंत्री से मिली लक्ष्मी साहू
Next Article पति-पत्नी के झगड़े में गई मासूम की जान
