रायपुर। दोस्त की पत्नी से एक युवक का प्रेम संबंध विगत कई महीनों से चल रहा था। पति की गैर हाजिर में युवक उसकी बीबी से मिलने जाता था, यह बात पूरे गांव में फैल चुकी थी जिसके बाद दोस्त ने इस रिश्ते को लेकर उससे झगड़ा भी किया। लेकिन इधर यह युवक उसकी पत्नी को भगा ले जाने का प्लान कर डाला था और इसी के चलते उसने अपने दोस्त को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और शराब में जहर मिला कर उसे पिला दिया जिससे महिला के पति की मौत हो गई। मामला राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थानांतर्गत चंदखुरी के कोल्हान नाला के पास की है जहां नाला के पास एक लाश पड़ी होने की खबर मिली। मृतक का नाम द्रोण सेन है जो चंदखुरी बस्ती का रहने वाला था, यहीं एक सैलून चलाया करता था। पुलिस पूछताछ में ये बात सामने आई कि जहां लाश मिली उस इलाके में द्रोण को गांव का ही रहने वाले पुनीत धीवर के साथ देखा गया था। दोनों एक साथ शराब पीने गए थे। यह पता चलते ही पुलिस ने पुनीत की तलाश की तो पुनीत चंदखुरी बस्ती में ही एक घर में छुपा हुआ मिल गया। पहले तो वह इधर-उधर की बातें करता रहा, फिर उसने अपने ही दोस्त के कत्ल करने की बात बताई और वजह जानकर ग्रामीणों के भी होश उड़ गए। पुलिस को अब तक की छानबीन में पता चला कि पिछले 8 महीने से द्रोण सेन की पत्नी और पुनीत धीवर के बीच संबंध हो गए थे। जब द्रोण अपने सैलून में जाता तो पीछे से पुनीत उसकी पत्नी से मिला करता था। शादीशुदा होने के बावजूद द्रोण सेन की पत्नी भी पुनीत के लिए कभी पकवान बनाती तो कभी उसे तोहफे देती थी। दोनों ने एक साथ रहने की कसम खा ली थी। कुछ महीने पहले यह बात गांव वालों को भी पता चल गई। बात द्रोण तक पहुंची तो उसका पुनीत के साथ झगड़ा भी हुआ था। पुनीत ने द्रोण को रास्ते से हटाकर उसकी पत्नी के साथ भागने का प्लान बनाया था। 30 साल का पुनीत गांव में ही दूसरों के खेतों में मजदूरी का काम करता था। उसने पुलिस को बताया कि वो प्रेमिका को पाने के लिए द्रोण को मारना चाहता था। इसी वजह से अपनी बातों में उलझाकर बुधवार रात शराब पीने के लिए उसने द्रोण को राजी कर लिया। द्रोण को शराब की लत थी वो भी पुनीत को इंकार नहीं कर सका और उसके साथ कोल्हान नाला के पास चला गया। वहां दोनों ने सड़क के किनारे बैठकर शराब पी। इस दौरान चुपके से पुनीत ने अपने ही घर में पड़े ढाई साल पुराने एक कीटनाशक को द्रोण की शराब में मिला दिया। बातों-बातों में इसी शराब को द्रोण को पिला भी दिया। शराब पीते ही कुछ ही देर में द्रोण की मौत हो गई और मौके से पुनीत फरार हो गया था। अब पुलिस इस मामले में पुलिस पुनीत का बयान लेने के बाद उसे कोर्ट में पेश करेगी,जहां से आरोपी को जेल भेजा जा सकता है।
दोस्त की पत्नी को भगा ले जाने का था प्लान, इसलिए रची यह साजिश…
Previous Articleजंगली हाथी से एक ग्रामीण की मौत: वन विभाग के तीन अधिकारी-कर्मचारी हुए निलंबित
Next Article चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी
