नई दिल्ली: दूध तो हर घर में आता ही है। दूध की चाय के बिना तो ज्यादातर घरों की सुबह ही नहीं होती है। ऐसे में आमतौर पर कच्चे दूध को हमेशा उबालकर उपयोग किया जाता है। वैसे तो दूध उबालना कोई बड़ा काम नहीं है मगर कई बार दूध उबालते समय आपका ध्यान भटक जाता है जिससे सारा दूध नीचे गिरकर खराब हो जाता है। आमतौर पर ऐसा कई घरों में होना आम बात होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी आसान सी टिप्स लेकर आए हैं, जिसको अपनाकर आप उबलते हुए दूध को नीचे गिरने से बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं-
1. दूध उबालते समय इस बात का ध्यान रखें कि दूध सही समय और तापमान पर उबालें। वर्ना आपका दूध उबलकर नीचे गिर सकता हैं या फिर फट सकता है।
2. जिस समय आप दूध उबाले उसके अंदर एक चम्मच भी डाल दें। इससे आपका दूध को पैन से बाहर गिरने से बचाव होगा। दूध जब प्रेशर से उबलता है तो वह पैन के बाहर गिर ही जाता है। ऐसे में पैन में चम्मच डालने से स्टीम को बाहर निकलने की जगह मिल जाती है, जिससे आपका दूध उबलकर नीचे नहीं गिरता है।
3. दूध को गरम करते समय अगर आप डबल बॉयलर का उपयोग करते हैं तो इससे भी आपका दूध गरम होते वक्त उबलकर नीचे नहीं गिरता है। इसके लिए आप एक बड़े पैन में गरम पानी करें और उसमें एक छोटे पैन में दूध उसके अंदर रखकर गर्म करें तो भी दूध उबलते वक्त बाहर नहीं निकलेगा।
4. इसके लिए आप दूध के बर्तन के ऊपरी भाग पर थोड़ा सा घी लगा दें तो भी दूध नहीं उबलते वक्त बाहर नहीं निकलेगा। घी की चिकनेपन के कारण दूध बर्तन के बाहर नहीं गिर पाता है।
5. अगर दूध को उबालने के दौरान उसमें फेन आने लगे तो उसमें पानी की कुछ छींटे मार दें। इससे भी दूध उबलते वक्त बाहर नहीं निकलेगा।
6. अगर आप दूध के बर्तन के ऊपर लकड़ी की करछी या चमचा रख दें तो भी दूध उबलते वक्त बाहर नहीं बाहर नहीं गिरता है। इसके लिए आप करछी को ऐसे रखें कि वह बर्तन के दोनों तरफ कवर कर ले।
7. अगर आप दूध उबालने के लिए मोटे तले वाले बर्तन का उपयोग करते हैं और दूध डालने से पहले बर्तन में थो़ड़ा सा पानी डाल लेते हैं तो भी दूध उबलते वक्त बाहर नहीं निकलेगा।

