एनसीबी ने मुंबई में एक बड़े ड्रग्स पार्टी में छापा मारा है. यह ड्रग्स पार्टी बीच समुद्र में हो रही थी. क्रुज में नशे का सारा सामान बरामद किया गया है. एनसीबी ने पहली बार क्रुज पर बीच समुद्र में इतनी बड़ी पार्टी में छापा मारा है.

मुंबई के इंटरनेशनल क्रुज टर्मिनल से यह चला था और यहीं से लोग इस क्रुज पर सवार हुए थे. इस क्रुज में मनोरंजन का पूरा कार्यक्रम था. कई डीजे इस पार्टी को रंगीन बनाने वाले थे. ड्रग्स पार्टी में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया उसमें बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता का बेटा भी शामिल है. क्रुज से हसीस, एमडी और कोकिन बरामद किया है.

एनसीबी ने इस पार्टी में शामिल हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह पार्टी हाईप्रोफाइल थी, तो बॉलीवुड, फैशन के क्षेत्र के बड़े लोग भी इसमें शामिल हो सकते हैं. यह पार्टी क्रुज पर तीन दिनों तक चलने वाली थी. अलग- अलग दिन कई तरह के आयोजन रखे गये थे.

इस क्रुज में सवार होने के लिए टिकट 80 हजार रुपये रखा गया था. 80 हजार में तीन दिनों तक रेव पार्टी चलनी थी लेकिन एनसीबी ने बीच समुद्र में छापेमारी करके इस हाई प्रोफाइल पार्टी का खुलासा कर दिया.इस पार्टी में शामिल होने के लिए कई लोगों ने टिकट खरीदा था लेकिन वह क्रुज पर सवार नहीं हुए. ऐसे में यह भी चर्चा तेज है कि इन लोगों ने अंतिम मौके पर अपनी यात्रा क्यों रद्द कर दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एनसीबी ड्रग्स रैकेट को तोड़ने में लगी है. ऐसे में बीच समुद्र में होने वाली यह रेव पार्टी एनसीबी के लिए बड़ी चुनौती थी. एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. हिरासत में लिये गये लोगों को मुंबई लाया जा रहा है. उनकी गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेशी होगी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version