रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं राजप्रधान पद के लिए चुनाव की तिथि 31 अक्टूबर घोषित कर दी गई है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल कुर्मी समाज के चुनाव को लेकर लगातार एक मुहिम चलाते हुए खबरों का प्रकाशन करता रहा। चुनाव को लेकर समय-समय पर सामाजिक परिदृश्य बदलता रहा, समाज के कुछ लोग कोरोना को ढाल बनाकर चुनाव नहीं कराने के पक्ष में थे और अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे थे। लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्ट ने कुर्मी समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को प्रमुखता से उठाया और समाज के कुछ दलालनुमा लोगों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए चुनाव को लेकर एक सूत्रीय मुहिम चलाया। और चुनाव से संबंधित तमाम जानकारियां समाज के आम लोगों तक पहुंचाने का काम भी इस पोर्टल ने किया है। इसी परिणाम यह देखने को मिला कि समाज के मुख्य लोगों को चुनाव की तारीख घोषित करने के लिए विवश होना पड़ा और चुनाव 31 अक्टूबर दिन रविवार समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक घोषित कर दिया गया। कल दिनांक रविवार 3 अक्टूबर को नरदहा भवन में समाज के सभी प्रत्याशीगण एवं संरक्षकगण एवं कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव संबंधी मुद्दों को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। साथ ही निलंबन प्रस्ताव को वापस लिया गया और अंतत: चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई। इसके साथ ही एक संरक्षक को दो राजों की जवाबदारी दी गई जो चुनाव संबंधी तैयारियों की बैठक लेते रहेंगे। चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद केन्द्रीय अध्यक्ष एवं राजप्रधान पद के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरु कर दिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version