किसी भी व्यक्ति के साथ कब क्या हो जाये कहा नहीं जा सकता, आने वाला समय क्या परिणाम दे जाये यह भी कोई नहीं जान सकता। कुछ ऐसी घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ बिजनौर से सामने आई जहां पलक झपकते ही एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। हुआ यूं कि यह परिवार एक सड़क हादसे का शिकार हो गया। आज सुबह एक तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रक से जा टकराई, बताया जा रहा है कार चालक झपकी आ गई। बिजनौर के माले मोहल्ले में रहने वाला ब्रेजा ताजिम बीती रात अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट के लिए निकला था। आज सोमवार सुबह जब बिजनौर वापस लौट रहा था तो मेरठ एक्सप्रेस वे पर हादसा हुआ। हादसे के समय ताजिम कार चला रहा था। एक्सप्रेस वे पर ब्रेजा कार की रफ्तार भी तीव्र थी। चालक की झपकी लगते ही कार टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मौके पर ही कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई जबकि उसी कार में सवार 8 माह का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 30 वर्षीय ताजिम और उसकी 28 वर्षीय पत्नी असमा, जुबैरिया (16) पुत्री जसीम, मां नफीसा फातुम 60 वर्षीय, फाजिला 30 वर्षीय शामिल हैं, जबकि 8 माह का उमेर घायल है और उसका बच्चा है। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है, वहीं मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version