वैसे तो जीजा-साली का रिश्ता हंसी-मजाक का होता है, लेकिन हम जो बताने जा रहे वह यह है कि एक युवक ने अपनी ही साली पर उसकी घरवाली की दूसरी शादी कराने का आरोप लगाया है। मामला नई दिल्ली के कविनगर थाना क्षेत्र का है जहां एक युवक ने अपनी साली के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि साली उसकी घरवाली की दूसरी शादी कराना चाहती है। जिसके चलते वह उसकी घरवाली से दिनभर मोबाइल पर चैटिंग और बातचीत करती है। इधर पुलिस का कहना है कि पीडि़त द्वारा दिए गए साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। युवक का आरोप है कि पत्नी एकाएक गायब हो गई। युवक ने पत्नी का फोन चेक किया तो पता चला कि पत्नी ने आखिरी कॉल मुजफ्फरनगर में रहने वाली अपनी बहन को की थी। युवक का कहना है कि पत्नी जिस नंबर पर बातचीत और चैटिंग करती है वह किसी बाहरी व्यक्ति का मोबाइल नंबर नहीं बल्कि मुजफ्फरनगर में रहने वाली उसकी साली का ही नंबर है। युवक का आरोप है कि साली उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर उसकी दूसरी शादी कराना चाहती है। युवक ने पत्नी और साली के बीच हुई चैटिंग के सबूत पुलिस को सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।
