रायपुर। साहित्योदय (अंतर्राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति न्यास) की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा काव्य समागम एवं सम्मान समारोह आयोजन रायपुर में दिनांक 2 अक्टूबर को आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मीर अली मीर जी विशिष्ट अतिथि पंकज भूषणम् संस्थापक साहित्योदय, श्रीमती शकुंतला तिवारी, श्रीमती निकिता कुसुम तिवारी, श्री सुनील मिश्र, राम रतन शुक्ला , उर्मिला उर्मी मंच उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संयोजन दोहा कतर से आई निकिता कुसुम तिवारी अंतर्राष्ट्रीय प्रभारी साहित्योदय व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी रश्मि लता मिश्रा व सहसंयोजक सीमा निगम के सहयोग से संपन्न हुआ। निकिता कुसुम तिवारी द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंकज भूषण प्रियम द्वारा साहित्योदय संस्था के स्थापना उद्देश्य एवं गठन तथा छत्तीसगढ़ में विस्तार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही श्रीराम के जीवन पर प्रसंग आधारित 108 कवियों की विश्व रिकार्ड “जन- रामायण”के अयोध्या में भव्य विमोचन समारोह की घोषणा की गई। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथि द्वारा काव्य पाठ किया गया जिनमें प्रमुख शशि सुरेंद्र दुबे, श्री राम मूरत शुक्ला, शकुंतला तिवारी, जितेंद्र जीत, रश्मि लता मिश्रा, उर्मिला उर्मी ,चंद्र किरण शर्मा ,सीमा अवस्थी,अनिल श्रीवास्तव, राजेंद्र पांडे ,मीर अली मीर ,नलिनी प्रभा बाजपेई, शोभा त्रिपाठी ,आरती उपाध्याय,अशर्फी लाल सोनी, संध्या सिंह,बीना सिंग, अर्चना पाठक ,सुरेंद्र उपाध्याय ,नीता झा ,सीमा निगम, शुभा शुक्ला आशा पाठक द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी बाजपेई द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन सीमा निगम द्वारा किया गया । कार्यक्रम में पहुंचे समस्त अतिथिगण एवं सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

