
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार पिंगुआ को एसोसिएशन में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री पिंगुआ को छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कार्यकारिणी में अन्य आईएएस अधिकाारियों को शामिल किया गया है जिनमें उपाध्यक्ष रीता शांडिल्य, सचिव आर. प्रसन्ना, संयुक्त सचिव धनंजय देवांगन और तंबोली अय्यज फकीरभाई, कोषाध्यक्ष शारदा वर्मा, सांस्कृतिक सचिव हिम शिखर गुप्ता, खेल सचिव के.सी. देवसेनापति, कार्यकारी सदस्यों में निरंजन दासो, रीना बाबा साहेब कंगाले, अंबालागन पी., अंकित आनंद, नीरज कुमार बंसोड़ और कार्तिकेय गोयल को शामिल किया गया है।