कलेक्टर के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी कर रहे है अवैध क्लीनिकों पर कार्यवाही, प्रशिक्षित चिकित्सकों से ही कराएं इलाज
बलरामपुर। जिले में चिकित्सा सुविधाओं में निरंतर विस्तार करते हुए प्रशासन दूरस्थ इलाकों के साथ-साथ पंडो व पहाड़ी कोरवा बहुल इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की तत्काल उपलब्धता के लिए गंभीरता से कार्य कर रहा है। जिला चिकित्सालय के अतिरिक्त सामुदायिक, प्राथमिक तथा उपस्वास्थ्य केन्द्र के माध्यम से प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मीयों द्वारा समुचित जांच उपरांत निःशुल्क दवाईयां वितरित की जा रही है। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में कोई भी लापरवाही न करने तथा अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों, मेडिकल स्टोर्स एवं तथाकथित चिकित्सकों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। अप्रशिक्षित तथा बिना डिग्री धारी चिकित्सकों द्वारा अवैध क्लीनिक के माध्यम से मनमाने ढंग से पैसे लेकर गलत उपचार किया जाता है, फलस्वरूप सही उपचार न मिलने से मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाती है। कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन ऐसे अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज ने अवैध रूप से संचालित दो क्लीनिको को सील कर दिया है। अवैध क्लीनिक संचालन की सूचना मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज श्री गौतम सिंह की अगुवाई में टीम ने क्लीनिक की जांच की। क्लीनिक की जांच में पाया गया कि विजयनगर में रजा मेडिकल के पास इमामुद्दीन अंसारी के द्वारा अवैध रूप से लोगों का इलाज किया जा रहा था और इमामुद्दीन के पास चिकित्सका सुविधा प्रदान करने से संबंधित कोई वैध डिग्री या पत्रोपाधि नहीं है। जांच उपरांत एसडीएम द्वारा क्लिनिक को सील कर दिया। इसके पश्चात् विजयनगर में ही मो0 अली के द्वारा भी अवैध क्लीनिक संचालित कर लोगों के इलाज की सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन की टीम द्वारा उसे सील कर दिया गया। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देश पर अवैध चिकित्सकीय गतिविधियों तथा क्लीनिकों पर कार्यवाही कर रही है तथा सुदूर इलाकों तक चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करते हुए लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version