पीएम किसान मानधन योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को अब मिलेगी 3000 रुपये की पेंशन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों के लिए कई बड़ी योजनाओं की शुरूआत की है। ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। इसके साथ ही किसानों को खेती से जुड़ी सभी परेशानियों से भी निजात मिल सके। इसी के तहत केंद्र सरकार ने किसानों के लिए पेंशन प्लान योजना की शुरूआत की है।
इस योजना का नाम किसान मानधन योजना रखा गया है। सरकार प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत देश के सभी छोटे और सीमांत किसानों को बुढ़ापे में सही तरीके से जीवन बिताने के लिए सरकार द्वारा पेंशन दी जाती है। साथ ही इस योजना की शुरूआत केंद्र सरकार ने 2019 में शुरू किया था। इसके तहत देश के छोटे और सीमांड किसानों को 60 साल की उम्र पूरी होते ही उन्हें हर महीने 3000 रुपये की पेंशन धनराशि आर्थिक मदद दी जाती है।
