रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि, उद्यानिकी एवं कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालयों में संचालित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की सीटों में दाखिले हेतु ऑनलाईन काऊंसिलिंग प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी काऊंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए दिनांक 13 से 30 अक्टूबर 2021 तक विश्वविद्यालय की वेबसाईट https://igkv.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। काऊंसिलिंग में भाग लेने के लिए दिश-निर्देश एवं समय सारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसका परिणाम 06 अक्टूबर, 2021 को घोषित किया जा चुका है।
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु काऊंसिलिंग 13 अक्टूबर से
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

