ऑनलाइन क्लास के दौरान एक बच्चे को उसके माता-पिता ने गेम खेलते हुआ पाया। इस पर पैरेट्स ने मना किया तो उसे वह नागवार गुजरा और खुद को कमरे में बंद कर लिया और कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। ओडिशा के कोरापुट जिले से यह घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि लड़का एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। कोविड-19 महामारी को देखते हुए वह मोबाइल फोन पर ऑनलाइन क्लास अटेंड कर रहा था। उसके माता-पिता ने उसे ऑनलाइन क्लास के दौरान अपने मोबाइल फोन पर गेम खेलते हुए पाया था। कोरापुट टाउन पुलिस स्टेशन के आईआईसी, धीरेन पटनायक ने कहा कि बच्चे के माता-पिता ने उसे मोबाइल फोन पर गेम खेलने से रोका था जिससे वह नाराज हो गया। मंगलवार को जब उसके माता-पिता ने उससे मोबाइल फोन छीन लिया, तो गुस्साए लड़के ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। पटनायक ने कहा कि बाद में उसे पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटका पाया गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पटनायक ने कहा हमने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
आनलाइन क्लास के दौरान खेल रहा गेम, पैरेंट्स ने किया मना तो खुद को कमरे में किया बंद, फिर वही हुआ जिसका डर था…
Previous Articleपिज्जा की तलब में मौत से आलिंगन, जानें कया है मामला…?
Next Article बाल संप्रेक्षण गृह से 9 अपचारी बालक फरार
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

