पुणे. महाराष्ट्र के पुणे स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में विजयादशमी के खास मौके पर देवी की प्रतिमा को सोने की साड़ी पहनाई गई है. श्री महालक्ष्मी मंदिर के कार्यकर्ता दीपक वानरसे कहते हैं 11 साल पहले एक भक्त ने सोने की साड़ी भेंट की थी. उन्होंने बताया कि देवी की प्रतिमा को केवल दो अवसर पर ही ये साड़ी पहनाई जाती है. एक विजयादशमी और दूसरा लक्ष्मी पूजा. इस सोने की साड़ी का वजन 16 किलोग्राम है. बता दें कि महारष्ट्र में विजयादशमी के खास मौके पर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जाता है. इन सभी मंदिरों में पुणे स्थिति श्री महालक्ष्मी मंदिर का अपना अलग स्थान है. विजयादशमी के खास मौके पर देवी मां को सोने की साड़ी पहनाई जाती है. पिछले 11 साल से यही परंपरा चली आ रही है. देवी मां को 16 किलो सोने से तैयार साड़ी एक भक्त ने चढ़ाई थी. तब से विजयादशमी और लक्ष्मी पूजा के दिन खास तौर पर देवी मां को ये खास साड़ी पहनाई जाती है. श्री महालक्ष्मी मंदिर के कार्यकर्ता दीपक वानरसे ने बताया कि इस दिन देवी मां का विशेष श्रृंगार किया जाता है. इस दिन मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ रहती है.
विजयादशमी पर श्री महालक्ष्मी मंदिर में देवी को पहनाई गई सोने की साड़ी
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

