रायपुर । जनता कांग्रेस नेता निलेश चौहान ने कहा राजधानी रायपुर में देर रात तक दूध और दवा मिले न मिले अंबुजा मॉल में आसानी से शराब जरूर मिल रहा है। देर रात तक मदिरा प्रेमियों को शराब परोसने की खुली छूट अंबुजा मॉल स्थित एडल पब को मिली हुई है। उन्होंने कहा उक्त मॉल में मदिरा प्रेमियों को विशेष सुविधा दी जाती है। पब प्रबंधन ने ग्राहकों से सम्पर्क कर पहले ही गाड़ियों का नम्बर नोट करवा कर मॉल के सिक्योरिटी को सूचित कर दिया जाता है जिससे एडल ग्राहकों को प्रवेश दिया जा सके, यहां तक बाहरी लोगों को देर रात तक शराब पार्सल कर बेची जाती है। इतना ही नहीं 18 वर्ष से कम नबालिग लड़के-लड़कियों की उपस्थिति देखने को मिलती है। जिससे युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है ।

निलेश चौहान ने कहा पूर्व में भी एडल पब की इस गतिविधि के लिए शिकायत एसपी को की जा चुकी है परंतु अब तक कोई भी वैधानिक कदम नहीं उठाया गया है और न कोई कार्यवाही एडीएल पब के लिए नहीं की गई। इससे प्रतीत होता है पुलिस और एडीएल के संचालक की साँठ-गाँठ है और प्रशासन के नाक के नीचे एडल के संचालक ने बिना किसी डर के देर रात तक बैठा कर शराब पिलाया जा रहा है और साथ ही नशीली पदार्थों को भी उपलब्ध करवाया जाता है। पूर्व में बिलासपुर के मैगनेटों मॉल के टीडीएस पब में भी देर रात तक शराब पिलाई जाती थी और नशे की वजह से ही गौरांग बोबड़े मडर्र कांड हुआ था।

जेसीसी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष संदीप यदु ने कहा ने कहा रायपुर राजधानी में भविष्य में गौरांग बोबड़े जैसी घटना ना हो इसके लिए एडल पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पब को बंद करवाया जाए। इसलिए डीजीपी को ज्ञापन सौंपकर इस सम्बंध में आवश्यक कदम उठा कर ऐसे अवैधानिक कार्य में संलिप्त पब संचालक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए पब को सील किया जाना चाहिए और साथ ही अन्य संचालक ने भी नियम का उल्लंघन कर देर रात तक शराब पिलाने का काम कर रहे ऐसे संस्थानो को बंद करने मांग की है जिससे की भविष्य ने किसी भी प्रकार की घटित होने वाली अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके। ज्ञापन दौरान मुख्य रूप से उपस्थित विक्रम नेताम, राहुल तिवारी, राजीव वर्मा, दीपक तांडी, संदीप शर्मा, अरुण कोशले, अभिषेक मिश्रा और अन्य लोग उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version