रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकण्डरी पूरक परीक्षा के परिणाम आज जारी कर दिए गए हैं। पूरक परीक्षा में 22.73 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। हायर सेकण्डरी पूरक परीक्षा 2021 में 1305 परीक्षार्थियों ने परीक्षा आवेदन पत्र भरे थे, जिसमें 1276 परीक्षार्थी शामिल हुए। सभी 1276 छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। घोषित परिणाम में से कुल 290 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जो कुल परीक्षार्थियों का 22.73 प्रतिशत है। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 166 छात्र प्रथम श्रेणी, 117 द्वितीय श्रेणी और 7 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाईट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version