रायपुर, 21 अक्टूबर 2021

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 25 अक्टूबर तक की गई है। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट www.ktujm.ac.in पर जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि पर विभागों द्वारा मेरिट सूची जारी की जाएगी। चयन मेरिट के आधार पर होगी। प्रवेश के लिए अधिकतम आयु सीमा का बंधन नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय में संचालित बीएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) बीए (पत्रकारिता एवं जनसंचार) एमजे (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) एमए (जनसंचार) एमए (विज्ञापन एवं जनसंपर्क) एमबीए (मीडिया मैनेजमेंट) एमबीए (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) एमबीए (ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट) एमएसडब्ल्यू (समाज कार्य) में रिक्त स्थानों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version