असम की एक अदालत ने गुरुवार को तीन नाबालिगों को नगांव जिले में उनके साथ अश्लील सामग्री देखने से इनकार करने पर 6 साल की बच्ची की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में किशोर गृह भेज दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. मामले में गिरफ्तार एक आरोपी के पिता को भी पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बुधवार को नगांव में पुलिस ने एक लड़की की हत्या के मामले में 8 से 11 साल की उम्र के तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक आरोपी के पिता भी शामिल थे. बच्ची ने मोबाइल फोन पर अश्लील क्लिप देखने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. पुलिस ने कहा कि मंगलवार को नाबालिग लड़की के घर के पास रहने वाले तीन ‘पोर्न-एडिक्टÓ किशोर पीड़िता को पास की एक पत्थर की खदान में ले गए, जहां उन्होंने उसे अश्लील क्लिप देखने के लिए कहा. जब उसने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो लड़कों ने कथित तौर पर उसे पत्थरों से पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जो अश्लील क्लिप से भरा था.
6 साल की बच्ची का पोर्न देखने से इंकार, 8 से 11 साल के आरोपियों ने उतारा मौत के घाट
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

