रायपुर। राज्य शासन के 21 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर एंटी करप्शन ब्यूरो एवं राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो भेजा गया है। इस आशय का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा 21 अधिकारी कर्मचारियों की सेवाएं गृह विभाग प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो एवं राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर में पदस्थ किया जाता है। जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को एंटी करप्शन ब्यूरो एवं राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर में पदस्थ किया गया है उनमें प्रकाश चंद्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर, अजितेश सिंह उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय, सपन चौधरी उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय, चुन्नी तिग्गा निरीक्षक जिला जांजगीर, विपिन रंगारी निरीक्षक जिला बेमेतरा, सुशांत बैनर्जी निरीक्षक जिला रायपुर, नितिन उपाध्याय निरीक्षक जिला रायपुर, एसएन सिंह निरीक्षक जिला रायपुर, योगेश कश्यप उप निरीक्षक जिला राजनांदगांव, असिथ लकड़ा उप निरीक्षक जिला राजनांदगांव, हरीराम वर्मा सहायक उप निरीक्षक सीआईडी पुमु, राजेन्द्र पांडेय सहायक उपनिरीक्षक जिला रायपुर, त्रिभुवन सिंह सहायक उपनिरीक्षक विशेष शाखा, प्रेमराज बारिक प्रधान आरक्षक जिला रायपुर, जयनारायण यादव प्रधान आरक्षक जिला रायपुर, रविकांत पांडेय प्रधान आरक्षक जिला रायपुर, मंगलेश परिहार प्रधान आरक्षक जिला रायपुर, संतोष यादव प्रधान आरक्षक जिला रायपुर, प्रमोद सिंह आरक्षक 301 12वी बटालियन, सतीश सिंह आरक्षक 242 12वी बटालियन, उपेन्द्र यादव आरक्षक 509 12वी बटालियन शामिल है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version