जशपुरनगर। जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत वर्ष 2019-20 में कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के लिए 03 एम्बुलेंस क्रय किया गया है। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में और जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग जशपुर के दिशा-निर्देश में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी, दुलदुला और फरसाबहार में आम नागरिकों के लिए एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध हैं। जशपुर जिला दूरस्थ अंचल होने के कारण यहां के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर पहुंचना बेहद जरूरी होता है। इसी उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों को लाने-ले जाने के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जरूरतमंद मरीज दुर्घटना या अन्य आपातकालीन स्थितियों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी, दुलदुला और फरसाबहार के संबंधित विकासखंड चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करके आसानी से एम्बुलेंस की सुविधा का लाभ ले सकते हैं और मरीज के गंभीर स्थितियों में अन्यत्र जिले के अस्पतालों में रेफर किए जाने पर एम्बुलेंस के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2019-20 में लगभग 19 लाख 50 हजार की लागत से 03 एम्बुलेंस क्रय किया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version