वैसे तो हर व्यक्ति की अपनी प्राइवेसी होती है जिसका सार्वजनिक हो जाना बड़े ही अफसोस की बात है। जब बात महिलाओं की होती है तो वह काफी संवेदनशील हो जाता है। कुछ ऐसा ही महिला के साथ हुआ, गनीमत रही कि इनकी प्राइवेसी पब्लिक होने से बच गई। हुआ यूं कि एक प्लंबर एक महिला के बाथरूम में मरम्मत के बहाने गुप्त कैमरा लगा दिया जिससे वह बाथरूम की सारी गतिविधियों को उस कैमरे में रिकार्ड करता था। एक दिन महिला की नजर उस गुप्त कैमरे पर पड़ी और उसने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मामला ब्रिटेन का है। डेली मेल के मुताबिक, ये मामला ब्रिटेन के नॉटिंघम का है, जहां 57 वर्षीय जेम्स हुल्मे को जून 2018 में एक महिला के घर में कुछ प्लंबिंग का काम करने के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान उसने महिला के बाथरूम में गुप्त रूप से एक कैमरा लगा दिया। एक दिन जब महिला बाथरूम में नहाने गई तो उसकी नजर कैमरे पर पड़ी। उसने फौरन पुलिस को प्लंबर की करतूत की सूचना दी जिसके बाद पुलिस अधिकारी जेम्स हुल्मे को हिरासत में लेकर उसके घर की तलाशी लेने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। अधिकारियों ने पाया कि उसने कई अन्य लोगों के बाथरूम में भी कैमरे छिपाकर लगाए थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version