मुंबई इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव आज अपनी शादी की चौथी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी ने पति को शुभकामनाएं देते हुए फोटो शेयर किया। बेशक सूर्यकुमार यादव की शादी को चार साल हुए हों, लेकिन उनके बीच प्यार का सिलसिला शादी से करीब 5 साल पहले ही शुरू हो चुका था। सूर्यकुमार यादव और देविशा की मुलाकात कॉलेज में हुई थी, और देविशा एक अच्छी डांसर थी। देविशा का डांस और देविशा दोनों ही क्रिकेटर सूर्यकुमार को भा गया था, इसके बाद दोनों के बीच 5 वर्षों तक लव अफेयर चला। सूर्यकुमार यादव और देविशा 7 जुलाई 2016 को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। सूर्यकुमार यादव और देविशा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं, और हाल ही में दोनों ने देविशा का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था। सूर्यकुमार यादव अभी भारतीय क्रिकेट टीम में जगह नहीं बना पाए हैं, लेकिन वह आईपीएल में एक जाना मना चेहरा बन चुके है। सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेलते हैं। उन्होंने आईपीएल करियर में 85 मैच खेले हैं, इसमें उन्होंने 131 की ज्यादा स्ट्राइक रेट से कुल 1544 रन बनाए हैं। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version