जीका वायरस के एक साथ 14 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि इन मरीजों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है. कानपुर शहर में अब जीका से संक्रमित 25 मरीज हो चुके हैं. उधर, एक साथ इतने केस मिलने पर डीएम ने सीएमओ समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई है. कानपुर में जीका वायरस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. इससे पहले 1 नवंबर को यहां 6 केस मिले थे. कानपुर के चकेरी क्षेत्र में ये मामले सामने आए थे. इन 6 मरीजों में से चार महिलाएं जीका का शिकार हुई हैं.
मच्छरों से फैलता है जीका
जीका एक मच्छर से फैलने वाला वायरस है जो एडीज एजिप्टी नाम की प्रजाति के मच्छर के काटने से फैलता है. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, एडीज एजिप्टी नाम की प्रजाति के मच्छर के काटने से फैलता है. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, एडीज मच्छर आमतौर पर दिन में काटते हैं. ये वही मच्छर है जो डेंगू, चिकनगुनिया फैलाता है. हालांकि, ज्यादातर लोगों के लिए जीका वायरस का संक्रमण कोई गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन ये प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए खासतौर से भ्रूण के लिए खतरनाक हो सकता है. जीका वायरस के कई लक्ष्ण डेंगू जैसे ही रहते हैं, लेकिन ये ज्यादा घातक और जानलेवा साबित होता है. बुखार आना, शरीर पर चकत्ते पडऩा और में दर्द कुछ कॉमन लक्षण हैं जो जीका वायरस से संक्रमित इंसान में देखे जा सकते हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version