Friday, December 12

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में एक महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी पिछले कई सालों से अपना जन्मदिन भारतीय क्रिकेट टीम के साथी क्रिकेटर्स के साथ मना रहे हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते इस बार वह अपना जन्मदिन घर पर पत्नी साक्षी और बेटी जीवा धोनी के साथ सेलिब्रेट करेंगे। महेंद्र सिंह धोनी ने लॉकडाउन के बाद से ही सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है। एमएस धोनी ने कोरोना वायरस के बीच किसी भी कंट्रोवर्सी पर कोई पोस्ट नहीं डाला है, हालांकि उनकी पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर अकसर फोटो आदि शेयर करती हैं। पति एमएस धोनी के बर्थडे पर साक्षी सिंह धोनी ने कुछ फोटो शेयर करते हुए, बर्थडे विश किया है। साक्षी धोनी ने लिखा-एक साल और गुजर गया, आप बढ़ती उम्र के साथ पहले से ज्यादा स्मार्ट और स्वीट हो गए। आप (एमएस धोनी) ऐसे व्यक्ति हैं, जो गिफ्ट्स और स्वीट विश से ज्यादा खुश नहीं होते। चलिए केक काटे हैं, मोमबत्ती जलाते हैं और आपके जन्मदिन को सेलिब्रेट करते हैं। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
Exit mobile version