दिवाली पर वायु-प्रदूषण से जुड़ी चिंता बढ़ाने वाली खबर आई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के 16 जिलों में अबो-हवा खराब हो चुकी है। जिनमें प्रदेश के फरीदाबाद और गुरुग्राम का नाम तो देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल है। हरियाणावासियों का माथा ठनका देने वाली बात यह है कि यहां किसी भी शहर की वायु गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शामिल फरीदाबाद और गुरुग्राम का एक्यूआई क्रमश: 362 और 354 रहा। ऐसे में आज दिवाली पर पटाखों के फोड़े जाने के बाद हवा खतरनाक स्तर पर पहुंच सकती है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, चरखी दादरी और बहादुरगढ़ में तो हवा खतरनाक स्तर 300 को पार कर गई है। इतना ही नहीं, ताजा खबर यह भी आ रही है कि, गुरुवार को हरियाणा का हिसार और उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद जिला भारत के सबसे प्रदूषित शहरों में एक हो गए हैं। इन दोनों शहरों में दिवाली की सुबह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में घने कोहरे की चादर बिछ गई थी। हिसार में सुबह 8 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 396 दर्ज किया, जबकि गाजियाबाद में एक्यूआई 389 दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा में 1700 से अधिक पराली जलाने के मामले सामने आ चुके हैं। डॉक्टरों का कहना है कि, एक्यूआई का स्तर 100 से अधिक होने पर सांस रोगी और कोरोना के मरीजों को दिक्कत हो सकती है। चूंकि, हरियाणा में 16 जिलों की हवा ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है और देश के सर्वाधिक प्रदूषित पांच शहरों में प्रदेश के दो जिले फरीदाबाद और गुरुग्राम शामिल हैं…ऐसे में जरूरी है कि लोग मास्क पहनकर ही निकलें। इस बारे में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने खुद कहा कि, प्रदेश के लोगों से अपील है कि वे खुशी और उत्साह के साथ साथ कोविड नियमों का पालन करते हुए त्योहार मनाएं। साथ ही ग्रीन दिवाली को प्राथमिकता दें।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट देखें तो उसमें बताया गया कि, हरियाणा और दिल्ली में ्रक्तढ्ढ लोगों के लिए सही नहीं रह गया है। दिल्ली में ही यह सुबह 6 बजे 334 था। बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 को ‘मध्यम’, 201 और 300 को ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ माना जाता है, जबकि 401 और 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।
चिंता बढ़ाने वाली खबर, कोविड नियमों और ग्रीन दिवाली को दें प्राथमिकता…
Previous Articleप्राइमरी शिक्षकों को राज्य सरकार का दिवाली गिफ्ट !
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

