रायपुर । छठ पर्व की तैयारी जोरशोर से शुरू हो चुकी है। सबसे बड़ी छठ पर्व आयोजन समिति महादेवघाट के सदस्यों ने पूजा की तैयारी से पहले खारुन नदी के महादेव घाट की सफाई की। समिति के सदस्य सुबह घाट पर पहुंचे और सफाई अभियान चलाया।आयोजन समिति के संयोजक सुनील सिंह ने बताया कि सदस्यों ने श्रम दान करके महादेव घाट की सफाई की। छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में छठ महापर्व पर विविध आयोजन किया जा रहा है। तैयारी में समिति के संयोजक सुनील सिंह, समन्वयक सत्य प्रकाश सिंह और संचालक समिति के सदस्य रविंद्र सिंह तैयारी में जुटे हैं। रविवार को भी समिति के सदस्यों और नगर निगम की सफाई टीम के साथ पूरे घाट के आसपास सफाई की जाएगी।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

